• Home  
  • एक शीशमहल अय्याशी के लिए, दूसरा जनता की सेवा, CM रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर हमला
- दिल्ली - देश

एक शीशमहल अय्याशी के लिए, दूसरा जनता की सेवा, CM रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर हमला

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग स्थित ऐतिहासिक शीशमहल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार […]

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग स्थित ऐतिहासिक शीशमहल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक विरासतों को संरक्षित और जनसुलभ बनाने के लिए उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

AAP सरकार पर तीखा हमला

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, एक शीशमहल था, जो पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी अय्याशी के लिए बनवाया था, और एक यह शीशमहल है, जिसे जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया गया है। यही अंतर है हमारी और पिछली सरकारों में। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि जनता के खून-पसीने से भरे खजाने का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

जो पैसा जनता के लिए है, वो जनता पर ही खर्च होना चाहिए। पूर्व सरकारों द्वारा बनाए गए निजी ऐशोआराम के ठिकानों को उनके मूल स्वरूप में वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है।

सरकारी खजाने से निकला पैसा, जनता को लौटाना होगा

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासनकाल के दौरान कथित तौर पर बनाए गए “शीशमहल” का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उसे उद्घाटन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे वह पैसा वापस लिया जाना चाहिए जो सरकारी खजाने से निकाला गया था। रेखा गुप्ता ने इस मौके पर यह भी दोहराया कि दिल्ली सरकार न केवल विरासतों को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक उपयोग के लिए सुलभ भी बना रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.