• Home  
  • कर्जे विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना
- देश

कर्जे विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कर्जे के विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर ही आग लगा दी। घटना घर के पास लगे कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति आता है और घर में आग लगाकर चला जाता है। पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपी पर […]

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कर्जे के विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर ही आग लगा दी। घटना घर के पास लगे कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति आता है और घर में आग लगाकर चला जाता है। पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

शादी के लिए लिए थे 5 लाख

पुलिस ने आगे बताया कि पीड़ित वेंकटारमणी, उनके बेटे सतीश और आरोपी सुभ्रमणि के बीच का है। आरोपी सुभ्रमणि उसका रिश्तेदार है। 8 साल पहले पिता वेंकटारमणी ने सुभ्रमणि को उसकी बेटी महालक्ष्मी की शादी के लिए 5 लाख रुपए उधार दिए थे।

कई बार मांगने के बावजूद पैसा वापस नहीं मिला। हाल ही में एक पारिवारिक शादी में यह मुद्दा फिर उठा। पार्वती और उसके पति सुभ्रमणि से बहस के बाद मामला झगड़े और धमकी तक पहुंच गया।

CCTV से हुई पहचान

1 जुलाई को, जब सतीश काम पर थे, उनकी मां ने उन्हें कॉल कर बताया कि कोई व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे, जूतों की अलमारी और खिड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा गया। उस समय घर में वेंकटारमणी और सतीश का भाई मोहन दास मौजूद थे। बाद में CCTV फुटेज में सुभ्रमणि पेट्रोल की बोतल लेकर घर में घुसते हुए देखा गया। उसने जूते रखने की जगह और खिड़की पर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगाई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह खुद भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.