Virgin Atlantic Airlines: दिल्ली से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट करीब 7 घंटे तक गायब रही। 7 घंटे के बाद यह फ्लाइट इंस्ताबुल में लैंड हुई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट नंबर VS301 में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इस्तांबुल में इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। 250 से ज्यादा पैसेंजर्स को 7 घंटे तक बेसहारा रहना पड़ा।
दिल्ली से लंदन जा रही थी फ्लाइट
वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट VS301 में मिड-एयर तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते इस्तांबुल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी। पायलट की सतर्कता और तेज फैसले की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पायलट ने हालात को संभाला
फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर ने बताया कि मिड एयर उन्हें पता चला कि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत है और हमें इमरजेंसी लैंडिंग करनी होगी। क्रू कुछ घबराया हुआ था, लेकिन पायलट ने हालात को संभाल लिया। कुछ पैसेंजर्स का दावा था कि प्लेन के इंजन से जुड़ी समस्या थी।
तकनीकी समस्या के कारण किया गया डायवर्ट
एयरलाइन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट को एक मामूली तकनीकी समस्या के कारण इस्तांबुल डायवर्ट किया गया। लंदन से एक वैकल्पिक प्लेन भेजा गया है जो रात 10:55 बजे इस्तांबुल से उड़ान भरेगा और 00:15 बजे लंदन पहुंचेगा। पैसेंजर्स के लिए टर्मिनल में रिफ्रेशमेंट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।