Aaj Ka Panchang 09 July 2025: आज आषाढ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 50 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में होंगे। ऐसे में चंद्रमा से छठे, सातवें और आठवें भाव में लगातार तीन शुभ ग्रह विराजमान होंगे, जो उत्तम कोटि का चंद्राधि या अधि योग बनाएंगे। ऐसे में आज जिन बच्चों का जन्म होगा वे बहुत ही भाग्यशाली होंगे।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 July 2025: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे और पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आप काम को समय से पूरा करेंगें, जिससे आप दूसरे काम को भी शुरू कर सकते है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है।
वृषभ राशिफल
धैर्य और संयम से काम लें, क्योंकि आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े विचलित हो सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है, लेकिन संवाद से समाधान निकल सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर है, फिर भी कोई बड़ा निवेश फिलहाल टालें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के साहस और आत्मबल में इजाफा होगा। कामकाज में कोई बड़ी सफलता मिलने से खुशी मिलेगी, लेकिन कारोबार में बड़े मुनाफे के लालच में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं, वरना नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। माता-पिता से किसी विषय पर बहस हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशिफल
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा, सब लोग मिल – जुल कर काम करेंगें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है, आपको अच्छा लगेगा।
सिंह राशिफल
आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के कारण आज का दिन विशेष बन सकता है। अगर आप किसी समूह या टीम का हिस्सा हैं, तो आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। प्रेम जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है, पर बातचीत से हल निकलेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातक आज सोच-समझकर फैसले लें। सुनी-सुनाई बातों में आकर विवाद करने से बचें। हर चीज की पुष्टि खुद करें। अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करें। अगर कोई सीनियर जिम्मेदारी देता है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और कुछ लोग एक से ज्यादा जगहों से धन अर्जित कर पाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
तुला राशिफल
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा एवं संतान की ओर से सुख मिलेगा। पूर्व में किये गए कार्यों का आज आपको बढ़िया फल मिलेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक तौर पर मदद करेंगें। बच्चे आज घर के बड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिनसे वो बहुत कुछ सीखने का प्रयास करेंगें।
वृश्चिक राशिफल
आज आप मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। यदि आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझे हैं तो राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों को आज कई सकारात्मक अनुभव होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रिश्ते में और भी गहराई आएगी। आप किसी क्रिएटिव काम में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है और उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा। कारोबार में कुछ नई योजनाएं लागू कर सकते हैं। आसपास का वातावरण प्रसन्न रहेगा और दिनभर अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी।
मकर राशिफल
आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा भी आपको बढ़िया मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज के प्रति रुचि और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। अपने साहसिक स्वभाव के कारण आज आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करेंगें। समाज में आपका योगदान बरकार रहेगा, जिससे असहाय लोगों की मदद होगी।
कुंभ राशिफल
आज आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। नई साझेदारी या नेटवर्किंग के लिए दिन शुभ है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो सफलता संभव है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। कारोबार में आज तेजी आ सकती है। मुनाफे की स्थिति बन सकती है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज आप अपने अनुभव का भरपूर लाभ उठाएं और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अगर कोई विवाद की स्थिति बने तो उसमें चुप रहना ही समझदारी होगी। सोच-समझकर फैसला लें।