Alia Bhatt Fraud Case: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। एक्ट्रेस को एक महिला ने 77 लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गई। महिला का नाम वेदिका प्रकाश शेट्टी है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि एक्ट्रेस की मां ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
एक्ट्रेस के प्रोडक्शन बैनर खातें का काम
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर वेदिका प्रकाश शेट्टी आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट हैं। वेदिका की उम्र 32 साल है। जिसने 2021 से 2024 तक आलिया के साथ काम किया था। एक्ट्रेस के प्रोडक्शन बैनर के काम से लेकर वह आलिया के पर्सनल खातों को भी संभालती थी। वेदिका मुंबई के मरोल में रहती थीं।
कोई वेरिफाइड सोशल मीडिया एकाउंट नहीं
वेदिका ने अन्य सेलेब्स के साथ भी काम किया था। गौर करने वाली बात यह है कि वेदिका का न ही कोई वेरिफाइड सोशल मीडिया एकाउंट है और न ही कोई लिंक्डइन प्रोफाइल। वेदिका के बारे में आधिकारिक तौर पर इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पर्सनल खातों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर
वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और पर्सनल खातों से करीब 77 लाख रुपए (76,90,892 रुपए) की हेराफेरी की है। वेदिका ने 2022 से 2024 के बीच दो सालों में आलिया के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल करके उनके प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल खातों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। इस आरोप में मंगलवार शाम (8 जुलाई) को मुंबई की जुहू पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर अब तक आलिया या उनकी टीम की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।