Gurugram News: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से विचार विमर्श के बाद बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने गुरुग्राम जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री और 8 सचिव सहित 35 पदाधिकारियों को जिला टीम में शामिल किया है।
जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि रामबीर भाटी, हितेश भारद्वाज, जयवीर यादव, श्रीमती अलीशा तोमर, श्रीमती पूनम भटनागर, धर्मबीर भांगरोला, अमर भारती को उपाध्यक्ष एवं अजीत यादव(वजीराबाद) और मनीष सैदपुर को जिला महामंत्री बनाया है। इसके साथ ही सचिव पद पर प्रकाश चंद सैनी, निधि मल्होत्रा, गंगा सिंह नेगी, राखी शर्मा, सचिन देवतवाल, भावना बड़गुजर, आशीष दलाल और कांता सैन को नियुक्त किया है।
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि जिला की टीम में हर्ष वर्धन मित्तल को कोषाध्यक्ष और मनोज तंवर व अरूण बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि सुमित वोहरा को आईटी प्रमुख, यादराम जोया को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हितेष चौधरी को मीडिया प्रमुख व वरूण चौहान, नीरज यादव फाजिलपुर, राजन चौहान, पियूष सैनी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी हीना शुक्ला को वह सोशल मीडिया सह प्रमुख नेहा गुप्ता को बनाया है।
हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि अजय दुआ को मन की बात कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रवक्ता का दायित्व गौरव चौधरी, नेहा वत्स, सुशीला कटारिया, रमेश बनीवाल और रवि बंसल को दिया है। जिलाअध्य सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला की नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी।