Malaysia Helicopter Crash: मलेशिया के जोहोर में पुलिस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान सीधा जाकर नदी में गिर गया। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए हैं।
हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मलेशिया की सिविल एविशन अथॉरिटी के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर तंजुंग कुपांग पुलिस स्टेशन से उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के बाद से हेलिकॉप्टर में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद इसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई जा रही थी और यह क्रैश हो गया।
WATCH: Police helicopter crashes into Pulai River in Johor, Malaysia, at least 5 people hospitalized. pic.twitter.com/3456sNg5xT
— AZ Intel (@AZ_Intel_) July 10, 2025
घायलों को ईलाज के लिए भेजा
नदी में गिरने के तुरंत बाद मरीन पुलिस फोर्स ने सभी पांचों क्रू मेंबर्स को बचाया और उन्हें पास के मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (MMEA) जेटी पर लाया गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया। इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इसे गंभीर विमानन घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है।