Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 44 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दिन-रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज कई राशियों को लाभ मिल सकता है, खासकर मां लक्ष्मी और शिव जी की कृपा रहेगी। मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, वृषभ को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी, मिथुन के लिए पदोन्नति के योग हैं।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: मेष राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहा रहे हैं। आपके करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कारोबार भी आज आपका अच्छा चलेगा जिससे कमाई से मन आनंदित होगा। आप लंबित कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। सितारे कहते हैं कि आपकी कार्यकुशलता का आपको आज फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और कलात्मक काम में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज अनुभवी लोगों से मिली बेहतरीन राय आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी भी काम को करने से पहले उसके पहलुओं पर विचार विमर्श करेंगे तो इससे आपके तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढेगा। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं, जिससे उनके बिजनेस में लाभ होगा।
मिथुन राशिफल
नया विचार या योजना सामने आ सकती है जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या प्रशंसा के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी नए क्लाइंट से संपर्क बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। सेहत को लेकर सजग रहें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर परिवार के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा विवाद और तनाव आज दूर हो सकता है। निर्णय लेने में आपको आज जल्दबाजी करने से बचना होगा। सितारे कहते हैं कि,कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है।
सिंह राशिफल
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज आपको लाभदायक और रोचक जानकारी मिलने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपका महत्वपूर्ण काम बिना बाधा के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप पूरी ऊर्जा के साथ दिन बिताएंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
कन्या राशिफल
आज का दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। घर में शांति और संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नई तकनीक और ज्ञान प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन और कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज टीम वर्क का भी फायदा मिलेगा। यात्रा आपकी आज सफल और लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको किसी अपने के माध्यम से अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, आप किसी दोस्त की मदद लें सकते है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।
धनु राशिफल
सकारात्मक सोच आपको आज आगे बढ़ाएगी। किसी नए अवसर की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा। विदेश से जुड़ा कोई कार्य सफल हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी से किसी जरूरी बात पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज सितार बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। आपके धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी मेहमान के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशिफल
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, आज रियल स्टेट में बढ़िया डील फाइनल हो सकती है। आज ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगें, जिससे आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।
मीन राशिफल
आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले योजना बनाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। ध्यान और योग से लाभ होगा।