Aaj Ka Panchang 17 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन औसत से थोड़ा बेहतर रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें ताकि आप अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल कर सकें। आपकी मेहनत रंग लाएगी, इसलिए प्रयास करना जरूरी है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। संतुलित आहार लें। आज आप दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती से काम करने में आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। किसी भी तरह की संपत्ति विवाद से दूर रहना समझदारी होगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको मिलेगा।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप बिजनेस के मामलों में सोच – समझकर ही निर्णय लेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप नए टारगेट बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से पढ़ने में सहायता मिलेगी।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और आपको परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। माताजी से आप थोड़ा सोच समझकर ही कोई बात बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। लापरवाही से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। बेवजह के खर्चों को कंट्रोल करें।
सिंह राशिफल
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। काफी दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन, आज ख़त्म हो जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी, आप परिवार के साथ टूर प्लान कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। इससे आपका मन खुश रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। आज किसी खास प्रोजेक्ट की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। जिससे आपकी क्षमताएं उजागर होंगी। विद्यार्थियों को पसंदीदा विषयों में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आपको सम्मान मिल सकता है। आज प्रेम संबंधों में भी गहराई आ सकती है। पूरे आत्मविश्वास से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन बना रहेगा। आज आपके विवेक से आपका रुका हुआ कोई काम बन जायेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप दिन भर की भागदौड़ के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, अपना खान–पान ठीक रखें।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी अजनबी लोगों से कोई लेनदेन करें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आप अपनी मेहनत से वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके काम की तारीफ हो सकती है। आज का दिन आपके निजी जीवन के लिए भी खास रहने वाला है। परिवार या दोस्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनी रह सकती है, लेकिन आपसी समझ से आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। व्यापार में कुछ नई योजनाएं लागू करनी पड़ सकती हैं। मेहनत से आपको आर्थिक लाभ होने के आसार हैं।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी आवश्यक काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक़ कार्यसंपन्न होंगे। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बनाकर चलें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप धैर्य और संयम से कामों को निपटाएंगे, तो आपके काम आसानी से निपट जाएंगे।