Aaj Ka Panchang 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवसाय में नए निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लें। आर्थिक मामलों मे आज आपको बेहतर प्रबंधन के साथ चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम रहेगा,खानपान में आज आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। वैसे आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। बिजनेस में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको किसी भी मामले में बड़े लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
कर्क राशिफल
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए कमाई के कई नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। आपके काम में नया उत्साह आ सकता है और आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में आज आपको सहनशीलता से काम लेना होगा, किसी संबधी के व्यवहार और बातों से आपको तकलीफ हो सकती है। किसी अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आप आज बड़ी सफलता पाएगे। आज आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी और कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है तो आज फैसला आपके आपके पक्ष में रह सकता है। खान पान आज आपको संतुलित रखना होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी फाइनल होगा।
मकर राशिफल
आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।
कुंभ राशिफल
आज गुरुवार का दिन शनि की कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामले में आज आपको हस्तक्षेप करने से बचना होगा। आज आप कमाई बढाने के लिए कुछ नए तरीके आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस मे आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपके लिए संपत्ति का कोई बड़ा सौदा हो सकता है, लेकिन इसमें भी आपको सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ किसी वाद विवाद में उलझने से बचना होगा।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई -बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।