• Home  
  • माता मनसा देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, ये रहेगा प्रोसेस
- हरियाणा

माता मनसा देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, ये रहेगा प्रोसेस

पंचकूला: अब माता मनसा देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लाईव दर्शन शुरू किए गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्राईन बोर्ड की सीईओ निशा यादव ने बताया कि माता के लाईव दर्शन के लिए एक सप्ताह टेंस्टिंग करने उपरांत श्रद्धालुओं के लिए पोर्टल […]

पंचकूला: अब माता मनसा देवी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लाईव दर्शन शुरू किए गए है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्राईन बोर्ड की सीईओ निशा यादव ने बताया कि माता के लाईव दर्शन के लिए एक सप्ताह टेंस्टिंग करने उपरांत श्रद्धालुओं के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। माता मनसा देवी, चंडी माता व श्री काली माता कालका के लाईव दर्शन वेबसाईट https://www.mansadevi.org.in/ के माध्यम से शुरू कर दिए गए है। अब श्रद्धालु घर बैठे अपने मोबाईल के माध्यम से वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन लाईव दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दर्शन में अभी श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता के दर्शन करवाए जाते है आगामी सप्ताह में चंडी माता के दर्शन भी लाईव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 4 बजे श्री माता मनसा देवी मंदिर व काली माता मंदिर कालका के द्वार खोले जाते हैं। और 4.30 बजे माता की आरती की जाती है। प्रातः 7 बजे माता को दूध व मेवे का भोग लगाया जाता है और 7.15 बजे कन्या पूजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे माता को हलवा व पूरी का भोग लगाया जाता है। सायं 7 बजे माता की आरती की जाती है और रात 9.40 बजे सयन आरती की जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.