Aaj Ka Panchang 22 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा। आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 July 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का मंगलवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेहनत और संयम से आप काम में सफलता पाएंगे और आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे, भले आपकी तारीफ सामने न करें। घर परिवार के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। भाइयों से आप आज सहयोग पाएंगे। किसी साहसिक फैसले से आपको आज लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जोखिम वाले काम से बचें, चोट लग सकती है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, आज उनको अच्छा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करेंगे। आज आपकी रुचि आध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे रोज की अपेक्षा आज दोगना काम करेंगे। आज आपके जीवन में किसी व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा।
मिथुन राशिफल
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को भी आसानी से हल कर सकेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। राशि स्वामी चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर से आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा, बिजनेस में आज आपको अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओ को आजमाना होगा। लव लाइफ मे आज आपको प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिये मिला- जुला रहेगा। आज आप में एक नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपने काम को खूब इंजॉय करेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन ख़ुशी से भरा होगा, आज उनको जीवनसाथी से महंगा उपहार मिल सकता है। आज आपके माता- पिता की सेहत ठीक रहेगी। बच्चों के साथ कही घूमने जा सकते हैं , बच्चों से स्नेह की प्राप्ति होगी। विदेश में रह रहे आपके रिश्तेदारों से आपको विशेष सूचना मिलेगी। शिक्षकों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर आप जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी होने की संभावना थी। आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ के सात मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। कारोबार में आज आपका खूब लाभ मिलेगा। आपको आज निवेश का भी लाभ मिलेगा। जो लोग अकाउंट से संबंधित काम करते हैं आज उनको लाभ की प्राप्ति होगी,लेकिन आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पलों का आनंद लेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग और लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने में किसी दोस्त की सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, भाई के साथ मिलकर किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा, जिससे वो अपनी पढाई को और बेहतर बना सकें। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रहेगी, आप अपना अधुरा प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। शाम का समय आप बच्चों के साथ गेम खेलकर बिताना पसंद करेंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन सोच समझकर करें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर प्रबंधन क्षमता से लाभ दिलाने वाला है। आज आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। घर परिवार के मामले में आज आपको अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे। बीमार जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। आप आज बिजली और धातु के कारोबार में अच्छा लाभ पांएंगे। कूटनीतिक फैसले भी आज आपके लिए फलदायी होगे।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज किसी की सहायता से आपके सरकारी कार्य बनेंगे, जिससे आप आगे का काम कर पायेंगे। जरूरी निर्णय लेते समय घर के किसी बड़े सदस्य के साथ बात अवश्य कर लें। इस राशि की महिलाएं घर से किसी काम को शुरू कर सकती है, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का मन बना सकते हैं।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका परिवार के सदस्यों में समानता बनाकर चलेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। भाइयों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा। माताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आपको नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।