• Home  
  • बेंगलुरु: बस स्टैंड में मिला विस्फोटक सामाग्री, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन
- देश

बेंगलुरु: बस स्टैंड में मिला विस्फोटक सामाग्री, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

बेंगलुरु: बेंगलुरु से इस वक्त की बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। बेंगलुरु बस स्टैंड से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। जिसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड को सील कर दिया। पुलिस ने मामले में गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी […]

बेंगलुरु: बेंगलुरु से इस वक्त की बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। बेंगलुरु बस स्टैंड से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। जिसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड को सील कर दिया। पुलिस ने मामले में गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मौैके पर पहुंची ATS

वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी एस गिरीश ने बताया कि बस स्टैंड के टॉयलेट के बाहर एक प्लास्टिक बैग में छह जिलेटिन की छड़ें और कुछ डेटोनेटर (दोनों अलग-अलग) मिले। मौके पर पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) पहुंच गए हैं। घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मास्क लगाए कैफे में घुसा व्यक्ति

आपको बता दें कि पिछले साल बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए थे। CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरा और कैफे में घुसा। वह एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.