Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका पंडित किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पली-बढ़ीं प्रियंका पंडित ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सुपरस्टार्स के साथ 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय व खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बना दिया।
MMS विवाद ने बदली ज़िंदगी
बता दें कि साल 2022 में अचानक सब कुछ बदल गया। एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि उसमें प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर तेजी से वायरल हुआ। अफवाहें उड़ीं, निजी रिश्ते टूटे और इंडस्ट्री में लोग दूरी बनाने लगे। प्रियंका ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। इससे उनकी छवि को जबरदस्त नुकसान पहुंचा।
Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/p/DBnhOYACD7V/?utm_source=ig_web_copy_link
चमक-धमक छोड़, शांति की तलाश
प्रियंका ने मायानगरी की चकाचौंध से मुंह मोड़ लिया और आध्यात्म की शरण में चली गई। 2024 में वह वृंदावन पहुंचीं और भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गई। अब वह प्रेमानंद महाराज की शिष्या बन चुकी हैं। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना, मंदिरों में सेवा करना और साध्वी-सा शांत, संयमित जीवन जीना ही अब उनकी दिनचर्या है।