Aaj Ka Panchang 02 August 2025: पंचांग के अनुसार, आज शनिवार 2 अगस्त के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो सुबह 7 बजे तक है। इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात विशाखा नक्षत्र से तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। शुक्र की राशि में विराजमान चंद्रमा का आज शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और बुध के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 August 2025: मेष वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कृषि कार्यों में प्रगति होगी। आज आपका जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना रहेगा। अगर आज आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं , तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ,साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगें, जिससे आपको हार्दिक खुशी होगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लिए आज आज अगस्त का पहला शनिवार थोड़ा खर्चीला रहने वाला है लेकिन सुख साधनों पर खर्च होने की वजह से आपको खुशी भी मिलेगी। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। नौकरी मे आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा और आप दोस्तों से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप टीम की मदद से पूरा कर पाएगें। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। शिक्षा में भी आज वृषभ राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भावनात्मक मामले बेहतर रहेंगे। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर बड़ी मुश्किल से आसानी से निकल सकते हैं। जीवन साथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप कमीशन का काम करते हैं, तो आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बिना सोचे समझे आप कोई बात किसी से ना कहे।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आज कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान -सम्मान बढेगा और आपके शांत स्वभाव की तारीफ भी होगी। आज संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मानसिक उलझन से आपको राहत मिलेगी।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी इसलिए साहस और धैर्य से आगे बढते रहना होगा। आपको आज कुछ नया काम शुरू करने से पहले सभी पक्षों पर विचार करना होगा नहीं तो परेशानी होगी। सितारे कहते हैं कि आपको आज दूसरों से अधिक उम्मीद नहीं रखना चाहिए नहीं तो आपको निराशा हो सकती है। आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि कारोबार में सतर्क रहना चाहिए और अपने फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और अपने आहार में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्या दूर होंगी और सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय खास रहेगा। आप पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपका कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आज आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। आज स्वास्थ के नजरिए से दिन उर्जा से भरा रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा बेहतर काम करेंगें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपके काम की सराहना करेंगे और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। घर गृहस्थी के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई अच्छी रहेगी और कोई बड़ी डील भी प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं को आप आज बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, वहां आपके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने की संभावना है। आज आपकी बेटी का किसी मनचाही फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, आपको ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आज आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी, इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है। आज मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा,कहीं से आपको आज धन का लाभ मिल सकता है। आपको अपने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा और आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय का आनंद ले पाएंगे। शिक्षा के मामले में आज कुंभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। आपको अपनी सोच व समझदारी से ही कामों को करना होगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखे, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े खड़े हो सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें और आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाना होगा। आप अनजान लोगों से कम को लेकर सलाह ना लें।