• Home  
  • दिल्ली पुलिस ने 142 बिछड़ों को परिवार से मिलाया, तत्परता से की गई कार्रवाई
- दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 142 बिछड़ों को परिवार से मिलाया, तत्परता से की गई कार्रवाई

Delhi Police: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 61 गुमशुदा/अपहृत बच्चों एवं 81 वयस्कों को सकुशल ढूंढ़ कर उनके परिजनों से मिलाया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रत्येक गुमशुदगी की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई। मुखबिरों व लोगों की मदद दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गाेयल के अनुसार जांच के […]

Delhi Police: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 61 गुमशुदा/अपहृत बच्चों एवं 81 वयस्कों को सकुशल ढूंढ़ कर उनके परिजनों से मिलाया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रत्येक गुमशुदगी की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई।

मुखबिरों व लोगों की मदद

दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गाेयल के अनुसार जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। ऑटो-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर तस्वीरें दिखाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों व लोगों की मदद ली गई।

एक से 31 जुलाई 2025 के बीच पुलिस ने कुल 142 गुमशुदा/अपहृत बच्चों और व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर परिवारों से मिलाया है। इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक कुल 801 गुमशुदा बच्चे और व्यक्ति (258 नाबालिग व 543 वयस्क) मिलाए जा चुके हैं।

गोयल के अनुसार कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 8 बच्चे (1 लड़का, 7 लड़कियां) और 15 व्यक्ति (9 पुरुष, 6 महिलाएं) को खोजा। इसके एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 22 बच्चे (4 लड़के, 18 लड़कियां) व 1 महिला काे खाेजा, इसी क्रम में सागरपुर थाना पुलिस 9 बच्चे (6 लड़के, 3 लड़कियां) और 9 व्यक्ति (5 पुरुष, 4 महिलाएं), पालम गांव थाना पुलिस ने 3 बच्चे (1 लड़का, 2 लड़कियां) और 15 व्यक्ति (6 पुरुष, 9 महिलाएं), वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने 7 बच्चे (2 लड़के, 5 लड़कियां) व 10 व्यक्ति (2 पुरुष, 8 महिलाएं), दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़की और 9 व्यक्ति (4 पुरुष, 5 महिलाएं), किशनगढ़ थाना पुलिस ने 6 बच्चे (5 लड़के, 1 लड़की) व 3 व्यक्ति (2 पुरुष, 1 महिला), वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़का व 5 व्यक्ति (3 पुरुष, 2 महिलाएं), आरके पुरम थाना पुलिस ने 5 व्यक्ति (4 पुरुष, 1 महिला), सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने 4 व्यक्ति (3 पुरुष, 1 महिला), वसंत विहार थाना पुलिस ने 3 व्यक्ति (1 पुरुष, 2 महिलाएं), सरोजनी नगर थाना पुलिस ने 2 बच्चे (1 लड़का, 1 लड़की) व 2 पुरुष व्यक्ति और साउथ कैंपस थाना पुलिस ने 1 नाबालिग लड़का व 1 महिला सकुशल परिजनों से मिलाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.