• Home  
  • UP News: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो लड़कियों की मौत
- उत्तर प्रदेश

UP News: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो लड़कियों की मौत

UP News: जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के खैरेन देशनगर गांव में एक मकान की दीवार ढह जाने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी बारिश के कारण हुआ हादसा अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त हुई जब […]

UP News: जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के खैरेन देशनगर गांव में एक मकान की दीवार ढह जाने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारी बारिश के कारण हुआ हादसा

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी सो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार से जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह मिट्टी और ईंटों से बनी कच्ची दीवार लगातार बारिश का सामना नहीं कर सकी और ढह गई।

स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला बाहर

अधिकारियों ने बताया कि रामपाल (60) अपनी दो पोतियों, चांदनी (14) और शिवसी (12) के साथ घर के अंदर सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और वे मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

शोक संतप्त परिवार के लिए मुआवजे की मांग

उन्होंने बताया कि रामपाल का इलाज हो रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस बीच, ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

जिले के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। नुकसान का आकलन करने और सरकारी नियमों के अनुसार राहत प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.