• Home  
  • Ellora Caves में पानी के रिसाव से नौवीं शताब्दी के भित्ति चित्रों को खतरा
- देश

Ellora Caves में पानी के रिसाव से नौवीं शताब्दी के भित्ति चित्रों को खतरा

Ellora Caves: छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफा परिसर की गुफा संख्या 32 में पानी के रिसाव से वहां नौवीं शताब्दी के भित्ति चित्रों को खतरा पैदा हो गया है। पिछले साल भी देखी गई थी ऐसी समस्या भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने […]

Ellora Caves: छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफा परिसर की गुफा संख्या 32 में पानी के रिसाव से वहां नौवीं शताब्दी के भित्ति चित्रों को खतरा पैदा हो गया है।

पिछले साल भी देखी गई थी ऐसी समस्या

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिसाव प्राकृतिक रूप से शुरू हुआ था और पिछले साल भी ऐसी ही समस्या देखी गई थी। छत्रपति संभाजीनगर से 30 किलोमीटर दूर स्थित एलोरा गुफा परिसर यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। इसमें हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म से संबंधित गुफाओं का एक समूह है।

रिसाव को रोकने के लिए काम की जरूरत

हाल में जैन गुफा संख्या 32 देखने आए एक पर्यटक ने बताया कि पिछले साल जब ऐसी ही समस्या देखी गई थी, तो कुछ काम करवाया गया था। उन्होंने कहा, ‘लेकिन रिसाव को रोकने के लिए और काम करने की जरूरत है क्योंकि इससे चित्रों को नुकसान पहुंच सकता है।

की जाएगी समीक्षा

एएसआई के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, ‘रिसाव प्राकृतिक रूप से हुआ है। हमने इस समस्या के समाधान के लिए संरक्षण विभाग को पहले ही पत्र लिखा है। इसकी समीक्षा की जाएगी।

विरासत संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठन ‘इंटेक’ के सह-संयोजक स्वप्निल जोशी ने कहा, ‘एलोरा, अजंता की गुफाओं से अलग है। एलोरा में ऐसी चित्रकारी वाली बहुत कम गुफाएं हैं…हमने पहले भी एएसआई को पत्र लिखा है। अगर पानी अब भी नीचे आ रहा है, तो इसे जल्द से जल्द ठीक करना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.