Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में CRPF के जवानों की गाड़ी खाई में गिरने से 2 जवानों की मौत हो गई है। वहीं कई जवान गंभीर रुप से घायल है। हादसा उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पाते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायल जवानों को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया, इलाज जारी है।
CRPF के अफसरों के मुताबिक, गाड़ी अचानक फिसल जाने के कारण खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिर गई। 2 शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल जवानों को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, “CRPF जवानों की मौत से दुखी हूं। हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।