Aaj Ka Panchang 8 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज व्रत आदि की पूर्णिमा भी है।
आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। चंद्रमा आज मकर राशि में उत्तराषाढा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज के दिन सूर्य, बुध,मंगल और चंद्रमा के बीच शुभ संयोग बनेगा। चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा जबकि मंगल के साथ नवम पंचम योग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक होगा। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा।
आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी काबिलियत के दम पर किसी काम को करने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय आप फैमली के साथ बहुत अच्छे से गुजारेंगे।
आज आप वित्तीय मामलों में जो भी निर्णय लेंगे वो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम करना आपको नुकसान देगा। आप किसी की सीख और सलाह पर आगे ना बढ़ें।
यदि आपने कोई जोखिम लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप चाहें तो आज साझेदारी मे कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। माता पिता से भी आप आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करें फायदा मिलेगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें जल्द ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे।
आज आप कठिन से कठिन कार्य में अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आप बड़े बुजुर्गों की मदद करें और उनकी देखभाल भी करें।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप किसी नए प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। परिजनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर होगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों कै लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है।
आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में आज सितारे नरमी को दर्शा रहे हैं। नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आज आप किसी भी चुनौती का सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। आज आप व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे।
आज आप खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। आज आपको आर्थिक लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगें, इसलिए आप समय पर सही डिसीजन लें। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे, जहां आपको सुकून मिलेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा जोर देंगे और घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सभी का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों पर आपकी काफी रुचि रहेगी।
आपको किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की आप कोशिश करें।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। कामकाज में आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा।
सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा आर्थिक मामले में किए गए प्रयास आज सफल होगे।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज आप शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा।
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी रुचि कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगी, आज अनुभवी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता मिलने की संभावना है और आपकी कुछ डील फाइनल होगी।
परिवार में भी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।