• Home  
  • प्रियंका गांधी ने साधा इजरायल पर निशाना, पत्रकारों की हत्या को बताया ‘जघन्य अपराध’, भारत सरकार पर उठाए सवाल
- देश - राजनीति

प्रियंका गांधी ने साधा इजरायल पर निशाना, पत्रकारों की हत्या को बताया ‘जघन्य अपराध’, भारत सरकार पर उठाए सवाल

Delhi Politics: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायल के हमले में अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौत को जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने हमलों को लेकर कहा कि इजरायल नरसंहार कर रहा है। इस बीच, प्रियंका वाड्रा ने भारत सरकार पर भी निशाना साधा। धरती पर एक और जघन्य अपराध कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा […]

Delhi Politics: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायल के हमले में अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौत को जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने हमलों को लेकर कहा कि इजरायल नरसंहार कर रहा है। इस बीच, प्रियंका वाड्रा ने भारत सरकार पर भी निशाना साधा।

धरती पर एक और जघन्य अपराध

कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अल जजीरा के 5 पत्रकारों की निर्मम हत्या फिलिस्तीनी धरती पर किया गया एक और जघन्य अपराध है। जो लोग सत्य के लिए खड़े होने की हिम्मत करते हैं, उनका असीम साहस इजरायल की हिंसा और घृणा से कभी नहीं टूटेगा। ऐसी दुनिया में जहां अधिकांश मीडिया सत्ता और व्यापार का गुलाम है, इन बहादुर आत्माओं ने हमें याद दिलाया कि सच्ची पत्रकारिता क्या होती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

सैकड़ों लोगों को भूख से मार डाला

प्रियंका वाड्रा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “इजरायल नरसंहार कर रहा है। उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे थे। उसने सैकड़ों लोगों को भूख से मार डाला है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं और लाखों लोगों को भूख से मरने की धमकी दे रहा है।

शर्मनाक, भारत सरकार चुप बैठी

भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा, “चुप रहकर और निष्क्रियता से इन अपराधों को बढ़ावा देना अपने आप में एक अपराध है। यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप बैठी है, जबकि इजरायल फिलिस्तीन के लोगों पर यह तबाही मचा रहा है।

5 पत्रकारों की मौत पर इजरायल का दावा

हालांकि, 5 पत्रकारों की मौत पर इजरायल का दावा है कि अल-जजीरा का रिपोर्टर अनस अल-शरीफ हमास के एक आतंकी ग्रुप का प्रमुख था। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने पुष्टि की कि उन्होंने शरीफ को निशाना बनाया था। अल-शरीफ अपने चार सहयोगियों, मोहम्मद कुरैकेह, इब्राहिम जहीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफल के साथ मारा गया।

सेना पर रॉकेट हमलों का अंजाम

आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि शरीफ इजरायली नागरिकों और सेना पर रॉकेट हमलों को अंजाम दे रहा था। आईडीएफ ने दावा किया कि उनके पास ऐसे हमास दस्तावेज हैं, जो दिखाते हैं कि वह 2019 में समूह की एक इकाई में था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.