Southern Peru Accident: दक्षिणी पेरू में पुनो क्षेत्र के सैंडिया प्रांत में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस जूलियाका शहर से सैन पेड्रो डी पुतिना पुन्को जिले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बर रातइनामबारी नदी में गिर गई।
स्थानीय पुलिस ने वाहन में फंसे 37 यात्रियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।