Aaj Ka Panchang 14 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग जाएगा।
चंद्रमा मंगल की राशि में विराजमान होकर आज वसुमान योग बनाएंगे, जबकि आज चंद्रमा और सूर्य के बीच केंद्र योग और फिर गुरु और शुक्र के बीच युति योग भी बनेगा जिसे गजलक्ष्मी योग के नाम से जाता है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: मेष वालों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। विशेष रूप से दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि में होने जा रहा है ऐसे में आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन भावुकता पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपको अपने व्यवसाय में नई और लाभदायक योजनाओं को फायदा मिलेगा। किराना और धातु के कारोबार से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जो जातक नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला फाइनल होगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स कल आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। आज किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। करियर के मामले में आपको आज अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं उनको आज प्रयास जरूर करना चाहिए। आर्थिक मामलों में भी आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आज आपकी कमाई बढेगी। सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपनी संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने का भी मौका मिल सकता है।
सिंह राशिफल
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी से बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी। इनकम को बढ़ाने के साधनों पर ध्यान दें।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज विरोधी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, ये देखकर आपको ख़ुशी होगी। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप सभी उलझनों से मुक्त हो जायेंगे।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ और सुखद रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग का लाभ मिलेगा। नौकरी और कारोबार मे आज आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आज आपको वाहन सुख और भौतिक सुख साधनों का लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है लेकिन आपको धैर्य और संयम से स्थिति को संभालना होगा। सितारे कहते हैं कि आप आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी अचानक बना सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास और गहरा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा और आप परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है, किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी| आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं| होटल मैनेजमेंट से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट से ऑफर मिल सकता है।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको आज अपनी सेहत और दिनचर्या पर ध्यान देना होगा। आप सुस्ती और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आपको आर्थिक मामले में सावधान रहना चाहिए। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और पैसे बचाएं। बेहतर होगा कि आप आज नए काम को शुरू करने की बजाय,अपने पुराने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आसपास में भी कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा एतिहात बरतनी होगी। संतान के मन में पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे भी आप दूर करने के पूरी कोशिश करें। आप अपने घर परिवार में सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेंगी।
मीन राशिफल
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके बचपन के मित्र से होंगी, जिससे बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आज आपका पेंडिंग वर्क पूरा हो जायेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपको शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी, सब एक-दूसरे के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे।