Kalkaji Tree Fell: राजधानी दिल्ली के कालकाजी में बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से बाइक सवार और कार चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पेड़ 100 साल पुराना था।
pic.twitter.com/sxthoF2D4A #Delhi #Rains
A tree fell on a biker and a car in Kalkaji. One died on the spot.— Dharmesh Dixit (@theDDixit) August 14, 2025
सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने और ट्रैफिक को सामान्य करने का काम जारी है। एसीपी कालकाजी की निगरानी में स्थानीय पुलिस द्वारा दो घायलों को बचाया गया और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Two people were injured after a tree uprooted near Paras Chowk in the Kalkaji area earlier today, after heavy rainfall in Delhi.
CCTV footage confirmed by the Police. pic.twitter.com/3KRdjnvUdh
— ANI (@ANI) August 14, 2025
पेड़ के नीचे दबी बाइक सवार महिला
घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार एक महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में एक कार के ऊपर भी पेड़ दबा दिख रहा है। महिला को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचाया। उसके कुछ चोटें भी लगी हैं।