• Home  
  • Mumbai Landslide: मुंबई में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, दो घायल
- देश - ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai Landslide: मुंबई में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

Mumbai Landslide: भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (Landslide) जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। हिमाचल, उतराखंड व जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही मची है बहुत से लोगों ने अपनी जान गवां दी, कई लोग बाढ़ में बह गए। दो की मौत दो घायल इसी बीच मुंबई में भारी […]

Mumbai Landslide: भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (Landslide) जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। हिमाचल, उतराखंड व जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही मची है बहुत से लोगों ने अपनी जान गवां दी, कई लोग बाढ़ में बह गए।

दो की मौत दो घायल

इसी बीच मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Heavy Rain) से लैंडस्लाइड हो गई जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। घटना विक्रोली पश्चिम के वर्षा नगर जन कल्याण सोसाइटी की बताई जा रही है। यहां पहाड़ी इलाके से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक घर पर गिर गए। घायलों को राजावाड़ी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया। सुरेश मिश्रा (50 वर्ष) और शालू मिश्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि आरती मिश्रा (45 वर्ष) और ऋतुज मिश्रा (2 वर्ष) घायल हैं।

रेड अलर्ट जारी

हादसा सुबह करीब 2.30 बजे हुआ। उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे। अचानक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन हुआ और मलबा घर पर आ गिरा। मौसम विभाग ने बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.