• Home  
  • Mandoli Jail: मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव
- दिल्ली - ब्रेकिंग न्यूज़

Mandoli Jail: मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Mandoli Jail: दिल्ली की मंडोली जेल में एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गैंगस्टर का नाम सलमान त्यागी बताया गया है। घटना जेल नंबर 15 में हुई, शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सलमान त्यागी […]

Mandoli Jail: दिल्ली की मंडोली जेल में एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गैंगस्टर का नाम सलमान त्यागी बताया गया है। घटना जेल नंबर 15 में हुई, शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सलमान त्यागी के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और मकोका के तहत कई मामले दर्ज हैं। पिछले कई वर्षों से वह जेल में बंद था।

जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचित किया

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर का शव चादर से लटका मिला। जेल कर्मियों की जब नजर पड़ी तो तुरंत उसे उतारा गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जेल प्रशासन की तरफ से गैंगस्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पहले भी हो चुके है ऐसे केस

इससे पहले दो जून 2023 को मंडोली जेल में एक कैदी ने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मंडोली की जेल नंबर 13 में बंद 23 वर्षीय विचाराधीन कैदी को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.