• Home  
  • Rahul Gandhi: युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान
- देश

Rahul Gandhi: युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर मतदाता सूचियों में फिर गड़बड़ियों के आरोप को लेकर देशभर में अभियान चलाने की पार्टी की घोषणा के बीच युवा कांग्रेस ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सूची से मिलान करने का अभियान शुरू किया। वोट चोरी के खिलाफ अभियान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय […]

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर मतदाता सूचियों में फिर गड़बड़ियों के आरोप को लेकर देशभर में अभियान चलाने की पार्टी की घोषणा के बीच युवा कांग्रेस ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सूची से मिलान करने का अभियान शुरू किया।

वोट चोरी के खिलाफ अभियान

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ तथाकथित “वोट चोरी” के खिलाफ घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर इस अभियान की शुरुआत की।
चिब ने कहा, “लोकतंत्र की लड़ाई अब हर बूथ तक पहुँच चुकी है।

वोट चोरी रोको आंदोलन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर “वोट चोरी” रोको आंदोलन का एलान किया है। मैंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ की सूचियों से जुड़े मतदाताओं से घर-घर जाकर नामों की पुष्टि शुरू की ।” उन्होंने कहा आने वाले दिनों में हर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने बूथ पर धांधली उजागर करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.