• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: इन तीन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: इन तीन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Panchang 18 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक हर्षण योग रहेगा। देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मिथुन राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति होने […]

Aaj Ka Panchang 18 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक हर्षण योग रहेगा। देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मिथुन राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति होने से आज कला योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही आज गजकेसरी और त्रिग्रह योग का भी शुभ संयोग बनने जा रहा है। यही नहीं आज के दिन हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने जा रहे हैं।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयां ला सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार और घरवालों के साथ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा। दोस्तों का साथ मन को हल्का करेगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें, आज बॉस आपके किसी काम से खुश होंगे। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिससे आपको जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आप दोस्त के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने मीठे स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आकर्षण करने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको कोई चोट-चपेट आदि लग सकती है, इसलिए आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

कर्क राशिफल

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप कामकाज में पूरी ऊर्जा और उत्साह से काम करेंगे। आपको बेहतर परिणाम भी प्राप्त होंगे। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए यह सही समय है। आपकी योजनाएं भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकती हैं। आज आप अपने काम में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। आज आप ऐसी चीज़ हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा और आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने आस पड़ोस में किसी बात विवाद में ना उलझें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी और बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे, जिससे आपकी वाहवाही होगी।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आज आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। आपका मन भी खुश रहेगा। आप नए विचारों से प्रेरित होंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और किसी से भी ऐसी बात न बोले जिससे उसका दिल दुखे। आज अचानक आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। अगर आप घर शिफ्टिंग का मन बना रहें तो आज आप कर सकते हैं। आज आप किसी विषय पर अपने दोस्तों से खुलकर बात करें, जिससे आपको समस्या का समाधान मिल सके। आज आप किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, उनके बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका बिजनेस में भी रुकी हुई योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में सावधानी बरतें। सोच-समझकर फैसले लें और जल्दबाजी से बचें। नया काम शुरू करने का आज का दिन अनुकूल नहीं है। पुराने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से आपके मन को शांति मिलेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। अपने व्यक्तित्व को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के व्यक्ति कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, आपके लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़े प्लेटफॉर्म से गाने का ऑफर मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। आपको रुका हुआ धन आपको मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आप खुल खर्च करेंगे, लेकिन आप बाहर के खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, जो आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकती है। आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.