• Home  
  • Delhi: लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर
- दिल्ली - ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi: लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

Delhi Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.80 मीटर जलस्तर के साथ यमुना नदी सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘चेतावनी’ के निशान से ऊपर बहती रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 […]

Delhi Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.80 मीटर जलस्तर के साथ यमुना नदी सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘चेतावनी’ के निशान से ऊपर बहती रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर सोमवार सुबह सात बजे यमुना नदी का जलस्तर 204.80 मीटर के स्तर तक पहुंच गया। रविवार शाम को जलस्तर 204.60 मीटर के आसापास था।

एहतियाती कार्रवाई करने के आदेश

नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए पुराना रेलवे ब्रिज एक मुख्य अवलोकन स्थल के तौर पर कार्य करता है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जलस्तर संभावित रूप से बढ़ने के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एजेंसियों को एहतियाती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से लगभग 58,282 क्येसूक पानी छोड़ा जा रहा है, जो इस मौसम में सबसे अधिक है। वहीं वजीराबाद बैराज से हर घंटे 36,170 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

इन बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लगता है। ऊपरी इलाकों से छोड़े गए पानी की कम मात्रा भी जलस्तर में वृद्धि का कारण बन रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.