• Home  
  • Pakistan: बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, छह घायल, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली जिम्मेदारी
- ब्रेकिंग न्यूज़ - विदेश

Pakistan: बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, छह घायल, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली जिम्मेदारी

Pakistan: पाकिस्तान में अशांत प्रांत बलूचिस्तान के उस्ता मोहम्मद जिले में एक पुलिस वैन पर सोमवार को हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए। चार पुलिसकर्मी और दो राहगीर घायल पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक पुलिस वाहन […]

Pakistan: पाकिस्तान में अशांत प्रांत बलूचिस्तान के उस्ता मोहम्मद जिले में एक पुलिस वैन पर सोमवार को हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

चार पुलिसकर्मी और दो राहगीर घायल

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंका। इस विस्फोट में चार पुलिसकर्मी और दो राहगीर घायल हो गए। द बलूचिस्तान पोस्ट ने पुलिस के हवाले से कहा कि हमले में घायलों की पहचान अब्दुल नबी, कादिर बख्श, अब्दुल्ला, बहराम और दो अन्य के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की।

लड़ाकों ने पुलिस वाहन को बनाया निशाना

इस बीच, सशस्त्र समूह बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने मीडिया को जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया। अगर पुलिस स्थानीय लोगों को परेशान करती रही, तो आगे भी ऐसे हमले होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.