Jaswinder Bhalla Passed Away: पंजाबी किंग कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, उनके निधन से पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती
मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। जसविंदर भल्ला ने अपने अनोखे अंदाज और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अपनी छाप छोड़ी।
मोहाली में होगा अंतिम संस्कार
पंजाबी किंग कॉमेडियन का अंतिम संस्कार मोहाली में कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह वापस लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी। जबकि बेटा घर पर ही है।
ਜਸਵਿੰਦਰ ਭੱਲਾ ਜੀ ਦੇ ਅਚਾਨਕ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੋਂ ਚਲੇ ਜਾਣਾ ਬੇਹੱਦ ਅਫ਼ਸੋਸਜਨਕ ਹੈ..ਛਣਕਾਟਿਆਂ ਦੀ ਛਣਕਾਰ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੇ ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੈ..ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ ਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖਸ਼ਣ…ਚਾਚਾ ਚਤਰਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਾਡੇ ਦਿਲਾਂ ਚ ਵਸਦੇ ਰਹਿਣਗੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 22, 2025
सीएम मान ने दुख जताया
सीएम भगवंत मान ने कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। मन बहुत दुखी है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।