• Home  
  • Elvish Yadav के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, फरीदाबाद में छिपा था
- ब्रेकिंग न्यूज़ - हरियाणा

Elvish Yadav के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, फरीदाबाद में छिपा था

Elvish Yadav के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले को पुलिस ने धर लिया है। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली लगी है। फरीदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को Elvish Yadav केस में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई बता […]

Elvish Yadav के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले को पुलिस ने धर लिया है। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली लगी है। फरीदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को Elvish Yadav केस में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

बता दें कि आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और हिरासत में ले लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्रेटर फरीदाबाद में गांव फरीदपुर-नीमका रोड पर हुई।

17 अगस्त को हुई थी घर पर फायरिंग

आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं। दरअसल, 17 अगस्त को एल्विश के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी।

घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी। फायरिंग करते हुए आरोपियों का CCTV फुटेज सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.