• Home  
  • Delhi Rain: दिल्ली NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश
- दिल्ली - देश

Delhi Rain: दिल्ली NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश

Delhi Rain: दिल्ली NCR के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने की आशंका जताई है। बता दें इस साल दिल्ली में मानसून जमकर बरसा है। दफ्तर पहुंचने में हो रही देरी दिल्ली एनसीआर से बारिश की छुट्टी […]

Delhi Rain: दिल्ली NCR के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने की आशंका जताई है। बता दें इस साल दिल्ली में मानसून जमकर बरसा है।

दफ्तर पहुंचने में हो रही देरी

दिल्ली एनसीआर से बारिश की छुट्टी अभी नहीं होगी और ना ही अभी मानसून पर ब्रेक लगेगा। बल्कि अगले 5 दिनों तक लगातार दिल्ली एनसीआर में खंड वर्षा होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क भी रहना होगा। बारिश के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। ऑफिस जाने वालों को दफ्तर पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

साल भर का कोटा हुआ पूरा

दिल्ली NCR में वर्षा का साल भर का कोटा पूरा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त तक दिल्ली में औसत आर्द्रता 76.5 प्रतिशत रही, जो 2008 के 78.1 प्रतिशत के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह दिल्ली के सामान्य मानसून की नमी (1991-2020 का औसत 67.2 प्रतिशत) से कहीं ज्यादा है।

और गिरेगा तापमान

दिल्ली एनसीआर में 25 अगस्त तक तापमान गिरता नजर आ रहा है। तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का पूर्वानुमान है, जिस वजह से दिन और रात दोनों का ही मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना हो जाएगा। उमस और गर्मी का प्रकोप कम होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.