Jalandhar Milk Factory: जालंधर के वेस्ट हलके में मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का लिक हो गई है। फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई वहीं कई कर्मचारियां फैक्ट्री में फंसे हुए है। प्राथमिक जानकारी के आधार पर लोगों को दीवार तोड़कर निकाला जा रहा है। तकरीबन 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।
क्रेन की मदद से निकाले जा रहे कर्मचारी
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और क्रेन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर फंसे हुए कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री की दीवार को तोड़कर क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
इलाके में दहशत का माहौल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 30 कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे, जिनकी जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गैस लीक की वजह से आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अलर्ट पर मेडिकल टीम
वहीं, अमोनिया गैस के रिसाव के कारण आसपास के इलाकों में भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत उपचार मिल सके। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।