• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज इन तीन राशि वालों को मिलेगा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 29 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। वहीं आज सूर्य […]

Aaj Ka Panchang 29 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा।

वहीं आज सूर्य षष्ठी व्रत है। चंद्रमा आज मंगल से दूसरे भाव में होंगे जबकि आज शुक्र का गोचर चंद्रमा की राशि कर्क में होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी होगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज का दिन मेष राशि के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। रिश्तों में चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार भी ले सकते हैं।

आप नैतिक मूल्यों को पूरा महत्व देंगे। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है और आपको कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में दुगुना धन लाभ होगा। आज आप मार्केट जाकर परिवार के लोगों के लिए गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप पैसों के लेन-देन से बचें और व्यर्थ के खर्चो को कम करें। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनायेंगी, बच्चों को ख़ुशी मिलेगी।

आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को और समय देंगे, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। आज आपअपने विचार दूसरों के ऊपर न थोपे और न ही बिन मांगें सलाह दें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके विरोधी भी बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई भी बात गुप्त रखने से बचना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुछ वरिष्ठ लोगों से मिलकर आप अपनी किसी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा लाभ मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज आपको सतर्कता और सावधानी का ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके सवालों के सारे जवाब मिलेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है।

धन लाभ के भी योग हैं, मां लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाएंगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक रहेगा, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को समय से पूरा न होने से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही ना दिखाएं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

आप अपने घर में किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन नरम रह सकता है। खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। कार्यस्थल पर आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए।

कोई अधूरा काम आपका पूरा होगा। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया जाएगा। अचानक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपके किसी निर्णय से परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने विवेक का उपयोग करेंगे।

आज आप समय निकालकर थोड़ी देर बुजुर्गों के साथ बैठेंगे, जिससे आपको जरूरी बातें पता चलेंगी। इस राशि के खेल – कूद से जुड़े व्यक्ति आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा परफोर्म करेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपके किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने बड़ों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कला कौशल में भी निखार आएगा और इसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में प्राप्त कर पाएंगे।

रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी।

आज आपको संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि की महिलायें आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मन कुछ नया करने को करेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.