• Home  
  • बिटकॉइन घोटाला केस में बड़ा फैसला, पूर्व भाजपा विधायक, IPS अफसर समेत 14 को उम्रकैद
- देश

बिटकॉइन घोटाला केस में बड़ा फैसला, पूर्व भाजपा विधायक, IPS अफसर समेत 14 को उम्रकैद

Bitcoin Scam Case: गुजरात में बिटकॉइन घोटाला केस में कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पटेल और 14 अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। शैलेश भट्ट किडनैप यह मामला बिल्डर शैलेश भट्ट के अपहरण और बिटकॉइन जब्ती […]

Bitcoin Scam Case: गुजरात में बिटकॉइन घोटाला केस में कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पटेल और 14 अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

शैलेश भट्ट किडनैप

यह मामला बिल्डर शैलेश भट्ट के अपहरण और बिटकॉइन जब्ती से जुड़ा है। इस केस में आरोप लगा था कि पुलिस अधिकारियों ने शैलेश भट्ट का अपहरण कर लिया और उन्हें गांधीनगर ले जाकर उनके बिटकॉइन छीन लिए। इस घटना में पूर्व विधायक नलिन कोटडिया की संलिप्तता सामने आई थी।

CID जांच में खुलासे

CID जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में बिल्डर शैलेश के साथ किरीट पलाडिया भी शामिल थे और उन्होंने इसकी पूरी साजिश रची थी। साल 2018 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे। शैलेश पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुंबई से अरेस्ट किया। जिस पर आज फैसला सामने आया है।

साल 2018 का है मामला

बता दें कि यह पूरा मामला साल 2018 का है। सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने अमरेली के पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने किडनैप करके 12 करोड़ रुपए बिटकॉइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.