• Home  
  • हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, शिमला-मंडी में फटा बादल, NH-5 बंद
- टॉप स्टोरीज

हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, शिमला-मंडी में फटा बादल, NH-5 बंद

Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण 317 लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं 40 के आसपास लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमाचल में मची तबाही में 374 लोग घायल हुए हैं। इस मानसून में राज्य में भारी तबाही मची है। कई लोगों […]

Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण 317 लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं 40 के आसपास लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमाचल में मची तबाही में 374 लोग घायल हुए हैं।

इस मानसून में राज्य में भारी तबाही मची है। कई लोगों ने अपने परिवार व अपने प्रिय-जनों को खो दिया। अचानक बाढ़ की 90 घटनाएं, 87 भूस्खलन और 42 बादल फटने की घटनाएं हैं। वहीं आज शिमला के जतोग सैनिक छावनी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिससे सेना के रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया।

शिमला-मंडी में बादल फटा

शिमला के साथ मंडी के गोहरा में भी बादल फटने से अचनाक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रह है। पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा लोगों के घरों में घुस गया है।

इस घटना में भी अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आज सुबह 7 बजे हनोगी के पास लैंडस्लाइड हो गई। इससे सड़क यातायात ब्लॉक हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.