Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही मची है। देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि चंद पलों में कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
हजारों लोगों के घायल होने की आशंका
इस दर्दनाक भूकंपीय घटना में 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई हजार लोगों को घायल होने की आशंका है। वहीं, भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया है।
राहत बचाव कार्य जारी
भूकंप का केंद्र जलालाबाद के पास था और इसके झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें ढह गईं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। फिलहाल बचाव और राहत कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
दिल्ली NCR तक महसूस हुए झटके
भूकंप का असर दिल्ली NCR तक देखने को मिला। आधी रात को अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से निकालकर बाहर भागे। लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली NCR में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
कब आया भूकंप
USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में जमीन के 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। यह भूकंप रविवार-सोमवार की रात 12:47 मिनट पर आया। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी झटके महसूस किए गए हैं।