Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर हुई लैंडस्लाइड से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लैंडस्लाइड (Landslide) अर्धकुंवारी में हुई, जिसके बाद से लगातार सातवें दिन भी यात्रा को सुरक्षा के मद्देनज़र स्थगित किया गया है। वहीं इस लैंडस्लाइड में अब तक करीब 41 लोगों की जान गई है।
बारिश बनी आपदा
साथ ही 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। बता दें कि यह हादसा 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था।
200 लोग धर्मशालाओं में
इस घटना के बाद करीब 500 श्रद्धालु कटरा में हैं। इनका पूरा खर्च कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन उठा रहा है। इसके साथ ही 200 लोग धर्मशालाओं में हैं।