Punjab Flood: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से तबाही मची है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पंजाब को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई पड़ते है। 24 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट है। सबसे अधिक वर्षा पठानकोट, गुरदासपुर में खतरे का बादल मंडरा रहे हैं वहीं ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश के हालात
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, जालंधर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वह बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वहीं प्रशासन स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए है।
चंडीगढ़ रेड अलर्ट पर
वहीं चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। खबर लिखे जाने तक वहां सुबह से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण सुखना लेक का वॉटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। जिस कारण सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।