• Home  
  • हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी मेनपाल बादली कंबोडिया से गिरफ्तार
- हरियाणा

हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी मेनपाल बादली कंबोडिया से गिरफ्तार

Haryana STF: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी मैनपाल बादली को कंबोडिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाया मैनपाल बादली, जो हत्या और अन्य संगीन अपराधों के 22 मामलों में वांछित था, साल 2018 में […]

Haryana STF: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी मैनपाल बादली को कंबोडिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार किया है।

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाया

मैनपाल बादली, जो हत्या और अन्य संगीन अपराधों के 22 मामलों में वांछित था, साल 2018 में पेरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हो गया था। कंबोडिया में वह सोनू कुमार के फर्जी नाम से बिजनेस चला रहा था। फिलहाल, उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुनाई जा चुकी है उम्रकैद की सजा

हरियाणा एसटीएफ के आईजी सतीश बालन ने बताया कि मैनपाल बादली पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के 22 मामले दर्ज हैं। इनमें से तीन हत्या के मामलों में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। साल 2007 में दो हत्याओं और 2010 में एक अन्य हत्या के मामले में उसे उम्रकैद हुई थी।

फरार था मैनपाल बादली

इसके अलावा, भोंडसी जेल में रहते हुए उसने एक कैदी की हत्या कर दी थी, जिसके चलते उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। इस मामले में उसके दो साथियों को सजा हो चुकी है लेकिन मैनपाल बादली फरार था। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

बैंकॉक होते हुए कंबोडिया भाग निकला

आईजी सतीश बालन ने बताया कि कुछ समय पहले एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मैनपाल बादली ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सोनू कुमार के नाम से पासपोर्ट बनवाया और कोलकाता हवाई अड्डे से बैंकॉक होते हुए कंबोडिया भाग गया। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर कंबोडिया सरकार से संपर्क किया।

डिटेन कर डेढ़ महीने तक हिरासत में

कंबोडिया सरकार के सहयोग से मैनपाल बादली को डिटेन कर डेढ़ महीने तक हिरासत में रखा गया और अंततः उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि उसने किन रास्तों और लोगों की मदद से कंबोडिया पहुंचकर अपनी पहचान छिपाई।

फर्जी दस्तावेज कराए तैयार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मैनपाल बादली ने सरहौल के एक पते पर सोनू कुमार के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। जांच में पाया गया कि सोनू कुमार नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसने पासपोर्ट बनवाया और देश छोड़कर फरार हो गया।

हरियाणा पुलिस और STF की बड़ी उपलब्धि

एसटीएफ अब उन सभी लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने मैनपाल की फरारी में सहायता की। आईजी सतीश बालन ने कहा कि मेनपाल की गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस और एसटीएफ की एक बड़ी उपलब्धि है। उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। रिमांड के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मैनपाल बादली के खिलाफ जेल में हत्या के मामले में अब ट्रायल शुरू होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.