• Home  
  • Delhi Red Fort: लाल किला परिसर से सोने-हीरे से जड़ा कलश चोरी, करोड़ों की है कीमत
- टॉप स्टोरीज - दिल्ली

Delhi Red Fort: लाल किला परिसर से सोने-हीरे से जड़ा कलश चोरी, करोड़ों की है कीमत

Delhi Red Fort: लाल किला परिसर में जैन शिविर से एक बेशकीमती कलश चोरी होने से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे। जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान… यह घटना […]

Delhi Red Fort: लाल किला परिसर में जैन शिविर से एक बेशकीमती कलश चोरी होने से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत ₹1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे।

जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान…

यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर को एक जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। कलश की चोरी का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

लोकसभा अध्यक्ष भी थे शामिल

पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को भी वे पूजा के लिए कलश लाए थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

कलश मंच से गायब हो गया

ओम बिरला के स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध की गतिविधियां दिखाई दी हैं। उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.