• Home  
  • Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में 2 जगह फटा बादल, कई लोग लापता
- उत्तराखंड - टॉप स्टोरीज

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में 2 जगह फटा बादल, कई लोग लापता

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। चमोली जिले में बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। बुधवार रात नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से नुकसान हुआ है। कई घर और गाड़ियां मलबे में बहे बादल फटने से भीषण बाढ़ आई है। कई घर मलबे में दब गए हैं। 10 लोग लापता […]

Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। चमोली जिले में बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। बुधवार रात नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से नुकसान हुआ है।

कई घर और गाड़ियां मलबे में बहे

बादल फटने से भीषण बाढ़ आई है। कई घर मलबे में दब गए हैं। 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में बादल फटने के कारण कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं।

राहत बचाव अभियान जारी

इस घटना में कई घर मलबे में दब गए हैं। 10 लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। अगले 3 घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.