Aaj Ka Panchang 19 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।
आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि पंचम भाव मे बना शुक्र और चंद्रमा का योग आपके लिए शुभ लाभदायक होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।
लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आप अच्छी खबर पाएंगे। कमाई के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। दान पुण्य आपके हाथो हो सकता है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी।
मिथुन राशिफल
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जरूरतमंद की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे, जिससे उनका भी जीवन सहज हो सके।
इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है। आज व्यापार में लाभ होने की संभावना है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका मन भावुक हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए।
आपकी राशि से दूसरे भाव में भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज अचानक आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति आएगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपका धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
आपकी किसी बात को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सिंगल लोग यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो वह तुरंत का इजहार कर सकते हैं, उनमे बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे।
कन्या राशिफल
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा और आप कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। आज इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपको आज कमाई के नए साधन प्राप्त होंगे। लेकिन आज आपके खर्च भी बढे हुए रहेंगे जिस पर आपको कंट्रोल करना होगा।
मित्रो की संख्या में वृद्धि होगी और आपकी पहचान का दायरा आज बढेगा। काम में आप सफलता पाएंगे लेकिन आज व्यस्तता की वजह से आप थकान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें।
आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है।
धनु राशिफल
आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा।
आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आज आपका मन पढने – लिखने में थोड़ा ज्यादा लगेगा , जिसकी वजह से आपका सेलेबस कम्पलीट हो जायेगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आप अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशिफल
आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विरोधी के बातों में ना आएं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है।
पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उस पर आप खरे उतरेंगे। व्यापार में भी आपको कुछ उतार-चढ़ाव तो लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आप लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
मीन राशिफल
आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी।
आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कामकाज में सहकर्मियों .का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसानी से हो जायेगा।