• Home  
  • Saifni: नगर पंचायत में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान महा सफाई अभियान
- उत्तर प्रदेश

Saifni: नगर पंचायत में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान महा सफाई अभियान

Saifni: स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए गुरुवार को सैफनी नगर पंचायत द्वारा अंबेडकर चौराहे पर एक विशेष महा सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ थीम पर आधारित इस अभियान में नगर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति उनकी सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराया गया। सक्रिय […]

Saifni: स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए गुरुवार को सैफनी नगर पंचायत द्वारा अंबेडकर चौराहे पर एक विशेष महा सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ थीम पर आधारित इस अभियान में नगर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति उनकी सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराया गया।

सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

​नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देना ही स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने नगरवासियों से भारत को स्वच्छ, कचरा मुक्त और स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी

फैजान खान ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों को बनाए रखने पर ज़ोर दिया गया। ​यह श्रमदान अभियान सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुआ, जिसमें नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इन किरदारों ने निभाई भूमिका

​श्रमदान अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान के साथ-साथ वीर सिंह (लिपिक), निर्भय कश्यप, नरपत (सफाई नायक) अरशद, विशाल, विनोद एवं समस्त नगर पंचायत स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर एक घंटे तक अंबेडकर चौराहे के आस-पास साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.