Aaj Ka Panchang 26 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके पास आज काम की अधिक जिम्मेदारी रहेगी ऐसे में आपको काम की प्राथमिकता को तय करना होगा नहीं तो दिन के दूसरे भाग में आप उलझ सकते हैं।
वृषभ राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर के बडों से राय मिलेगी, जिससे किसी काम को पूरा करने में आसानी होगी। आज इस राशि के छात्रों को टीचर का भरपूर सहयोग मिलेगा, किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में आसानी होगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में थोड़ा ज्यादा लगेगा। साथ ही किसी रचना के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। माता को नारियल चढ़ाएं , सब कार्य सफल होंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकल पाएंगे। परिवार में चल रही कलह को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप लोन भी अप्लाई करेंगे। माता-पिता से आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। आप इधर-उधर की बातों में ना पड़ें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग जहां आपको अनुकूल दिखेगा वहीं दिन के दूसरे भाग में मन कुुछ विचलित हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें भी खत्म होगी और कमाई मे आज वृद्धि होगी। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के फील्ड से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके साथ काफी लोग जुड़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे।
कन्या राशिफल
आज आप किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में उलझनें बनी रहेगी, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आप प्लानिंग करेंगे।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन अधिक व्यस्तता भरा रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि कमाई से अधिक खर्च होने का संयोग बना है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक भागदौड़ व पारिवारिक अशांति विशेष रूप आपको उलझाएगी। सामाजिक कार्यों मे आपको आज संभलकर व्यवहार करना चाहिए, विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रय़ास करेंगे।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल करने का प्रयास करें, साथ ही दूसरे व्यक्तियों की भी भावनाओं का सम्मान करें। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। आज अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, इस रिश्ते से सभी सहमत होंगे। आज किसी काम को करते समय आपकी काबिलीयत निखर कर आएगी। सीनियर आपकी तारीफ करेंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर खर्च करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको अपने सगे संबंधियों के साथ वक्त बताने का मौका मिलेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज कुछ अनुभवी लोगों का साथ मिलने से आपको नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपको कार्यक्षेत्र में चल रहा किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आज आपके लिए यह भी जरूरी है कि अपने पेंडिंग को भी निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपको नई समस्याओं का सामना करना होगा। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आज आपको चिंता परेशानी होगी।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा , आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शांतिपूर्ण तरीके के साथ किसी काम को सम्पन्न करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आना वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।