• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 02 Oct 2025: दशहरे पर इन पांच राशियों पर होगी विशेष कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 Oct 2025: दशहरे पर इन पांच राशियों पर होगी विशेष कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 02 Oct 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज जीत […]

Aaj Ka Panchang 02 Oct 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 Oct 2025: आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से मेल जोल बढेगा। सुख – सुविधाओं पर खर्च करने से बचें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातको के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हें। गृहस्थ जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति भी आज आपकी अच्छी रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने से आपको आज बचना होगा। आज आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। इससे आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आप रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़ें, तो वहां अपनी कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। कोई खास कार्य सिद्धि भी संभव है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आज कारोबार में आपकी पहचान बढ़ेगी। कोई नई डील भी फाइनल कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में यदि कोई फैसला लटका हुआ था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपको अपने घर की साज-सज्जा आदि पर पूरा ध्यान देंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज किसी से अनबन की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा। सितारे बताते हैं कि आर्थिक योजना आपकी सफल होगा। आपको जान पहचान और परिचय का लाभ मिलेगा। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। लेकिन दिन खर्चीला रहेगा। आप शौक और मौज मनोरंजन में धन खर्च कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आपके पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा, जिससे आप किसी काम को करने में पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर-एंड-ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आपको आज अति उत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है। आपके सितारे यह भी कह रहे हैं कि आपको आज वाद विवाद से बचना चाहिए। आज आपको पिता और पितृ पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो काम सफल हो सकता है। आपको आज किसी करीबी मित्र या दोस्त से सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप भाई-बहनों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करने की सोचेंगे, जिसमें आपको उनके कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.