• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 03 Oct 2025: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 Oct 2025: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 03 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी है। शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। […]

Aaj Ka Panchang 03 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी है। शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी व्रत है।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 Oct 2025: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा, परिवार का माहौल अच्छा होगा। किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का आज आपको बेहतरीन मौका मिलेगा। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद व्यवसाय से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बिताएंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने घर के कामों के साथ-साथ बाहरी कामों पर भी ध्यान देंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर करेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपके कामों से वे काफी खुश रहेंगे। आपकी तरक्की में जो रुकावटें आ रही थीं, वे दूर होंगी। आपको अपनी माताजी से कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहना होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको स्वजनों से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी रूचि संगीत में रहेगी, आप किसी बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपने इच्छानुसार किसी काम को शुरू कर सकती हैं, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता की आराधना करें, सब ठीक होगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए राजनीति के क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो जाएगा जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की संभावना है। शाम का समय आज हास्य-विनोद और प्रिय लोगों के दर्शन में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल

आज आपको अपने आसपास के शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में सतर्कता बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अधिक धन लाभ होगा, आपकी सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे, जहां आपका मान-सम्मान होगा। आज इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, तथा जल्द ही आपके घर में शहनाई बजेगी। आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल

शुक्रवार को आज वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज शाम को परिजनों से मिलने और रात में मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन जोखिम भरे कामों से बचने का रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट का ख्याल रखना होगा। ज्यादा खर्च करने की आदत से धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूरी होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। जिससे आपका पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में उच्च अधिकारी से आपकी बात होगी, आपके अटके हुए काम बनेगें। आज आप पुस्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। आज आपके बड़े भाई से रिश्ते मधुर होंगे तथा आपको कोई बड़ी सीख भी मिलेगी। आज आप अपने खान–पान पर विशेष ध्यान देंगे।

कुंभ राशिफल

आज खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे। दूसरी नौकरी का ऑफर मिलने से आपका मन खुश रहेगा। किसी परिजन के घर मेल-मिलाप के लिए जा सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे जिसमें ढील न दें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप भवन निर्माण का काम शुरू करा सकते हैं, अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, आप जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकतें हैं। इससे आपके बीच मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.