• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 04 Oct 2025: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 Oct 2025: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 04 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके […]

Aaj Ka Panchang 04 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 Oct 2025: आज आपको अपने बॉस से रिश्ते को बेहतर करना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और शेयर मार्केट में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप किसी साइड इनकम के बारे में भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आप कुछ लोगों से भी बातचीत करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे, जिससे आपके सपने जल्द ही पूरे होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। आज आप कुछ वक्त आध्यात्म में बितायेंगे, आपके मन को शांति मिलेगी। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको मुक्ति मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है, जिसके माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका दिन आज लाभ और आनंद से भरपूर रहेगा लेकिन आपको आज अपना मन इधर उधर की बातो में लगाने से बचना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में मिथुन राशि के छात्र आज बेहतर कर पाएंगे। बिजनेस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में बढ़िया रहने वाला है। पार्टनरशिप अच्छी चलेगी और आपको एक के बाद एक योजना में धन लगाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आप बेवजह की भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपको सिर दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि के लिए भी समय निकालेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में हाथ बटायेंगे , जिससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में सफल रहेंगे। आज आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी किसी डीलर के साथ डील हो सकती है। आज कपड़ा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभ और प्रगतिदायक रहेगा। दिन भर आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होंगी। आप आज राहत की सांस लेंगे। व्यापार में ईमानदारी और लगनशीलता से काम करना होगा,कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा बहुत फलदायी रहेंगी। आपको आज लव लाइफ मे प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

तुला राशिफल

आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप कोशिश करें, की किसी भी बात के ऊपर बिना सोचे – समझें रियेक्ट न करें। इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें। साथ ही जमीन – जायदाद के मामलों को निपटाने के लिए, आज का दिन ठीक है। आज ऑफिस के काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे काम में समय पर कम्पलीट हो जायेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ से भी सभी काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपकी शौक मौज की चीजें भी आसानी से पूरी होगी, क्योंकि आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सावधानी बरतें। किसी नए काम को करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक रिश्तों का बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्यों की सराहना होगी, सीनियर आपके किसी काम में मदद करेंगे। आज आपको नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर प्राप्त होगी। साथ ही आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्य में रहेगी।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। अपने परिजनों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज आप घर के लिए कुछ खास चीज खरीद सकते हैं। कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको आज रुचिक भोजन मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.