Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी यात्रा को एक बार फिर स्थगित किया गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भवन और यात्रा मार्ग पर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण 5 अक्टूबर, रविवार से 7 अक्टूबर तक यात्रा को स्थगित कर दिया है।
22 दिनों तक यात्रा रुकी थी
खराब मौसम के कारण 5 अक्टूबर, रविवार से 7 अक्टूबर तक रोक दिया गया है। बता दें कि इससे पहले अगस्त में यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड की वजह से हुई तबाही के बाद 22 दिनों तक यात्रा रुकी थी। उस हादसे में 34 लोगों की जान चली गई थी।
बता दे कि कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद से यह सबसे लंबा समय था जब यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया था। अधिकारी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं। कटड़ा में टूटे हुए तीर्थ मार्ग और दुकानों की मरम्मत का काम चल रहा है।